Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कोचिंग के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़, 4 गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा, डायल 112 की सूचना पर कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गलत इशारे करने के मामले में पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 9 बजे डायल-112 पर एक कॉलर ने सूचना दी कि जिंगालाला स्वीट्स हाउस के पास कोचिंग से छुट्टी के बाद निकल रही लड़कियों के साथ कुछ युवक अश्लील इशारे कर रहे हैं और मना करने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक शुक्ला, कुलदीप कुमार, राहुल और राजेश के रूप में हुई है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 111/26 के तहत बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह और आरक्षी सुशांत कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने महिला व बालिका संबंधित मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में इस तरह के अपराधों पर लगातार सख्ती बरती जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण के 5 गवाहों ने कोर्ट में दी गवाही:गोंडा की राउज एवेन्यू कोर्ट में बंद कमरे में बयान दर्ज, अगली सुनवाई 5 और 12 मई को
    Next Article
    चंदौली में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:अलीनगर थाने में दर्ज थे आबकारी, आर्म्स और गैंगस्टर के मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment