Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कार की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, कार चालक फरार

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना इलाके में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां मंगलवार सुबह सड़क पार कर रहे एक राहगीर को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा झरेखापुर के समीप उस समय हुआ, जब 45 वर्षीय कमलेश कुमार सड़क पार कर रहे थे। तभी लखीमपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस कर रही वाहन की तलाश परिजन सुनील ने बताया कि कमलेश कुमार मजदूरी करने के लिए मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, ऐसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बेकरी व्यवसायी के सुसाइड में नया मोड़:पत्नी बोली- जेठ ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा था धमकी
    Next Article
    अयोध्या में मनाया गया ‘याद-ए-शोहदा’:मानवता और एकता का दिया संदेश, विभिन्न धर्मों के लोग हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment