Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेकरी व्यवसायी के सुसाइड में नया मोड़:पत्नी बोली- जेठ ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा था धमकी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में 10 दिन पहले एक बेकरी व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पत्नी के अनुसार, उनके जेठ ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के जरिए वह अपनी पत्नी व भाई के साथ मिलकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया है। करेली के रहने वाले थे थाना करैली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शम्स नगर, करैली की निवासी है। उसके पति बेकरी का पैतृक व्यवसाय करते थे। ससुर को उन पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने व्यवसाय की पूरी जिम्मेदारी उनके पति को सौंप दी थी। इसी बात को लेकर पति के भाई नफीस अंसारी, अनीस अंसारी और नफीस की पत्नी हुमा उनसे रंजिश रखने लगे थे। स्पाई कैमरा लगाकर बनाया अश्लील वीडियो महिला ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रची और कमरे में स्पाई कैमरा लगाकर पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। उनके निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार किए गए। इन वीडियो के जरिए आरोपी उनके पति को ब्लैकमेल करने लगे और पैसे की मांग करने लगे। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे महिला के अनुसार, 2 मार्च को आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। इससे परेशान होकर उनके पति 3 मार्च को घर से निकले। दोपहर करीब 2:50 बजे सूचना मिली कि उन्होंने चौफटका के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प्रार्थिनी का कहना है कि आरोपियों की लगातार प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और साजिश के चलते उनके पति ने मजबूर होकर आत्महत्या की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनकी संपत्ति हड़पना चाहते थे। थाना प्रभारी बोले मामले में थाना खुल्दाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी दंपति को हिरासत में भी ले लिया गया है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन में पुलिस से झड़प:हिस्ट्रीशीटर फरार, छह नामजद; एक महिला गिरफ्तार
    Next Article
    सीतापुर में कार की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, कार चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment