Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत:दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए शव

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के अवस्थी पुरवा मजरा बजहा गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे हादसे में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे पास की नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान 16 वर्षीय राज पुत्र सुंदर लाल और 12 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र अजय नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों किशोर डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर आपस में परिचित थे और अक्सर साथ खेलते-कूदते थे। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों शवों को अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। वहीं दोनों बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर ठगी, FIR:युवक को 'राजा मिश्रा' बनाकर फर्जी जीएसटी फर्म से लेन-देन
    Next Article
    डीएम ने भानपुर गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment