Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ऑटो पलटने से महिला की मौत:एक गंभीर, नैमिषारण्य में ओवरटेक के दौरान ऑटो अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में सोमवार शाम ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा व्यास गद्दी मोड़ के पास हुआ। हादसा नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के व्यास गद्दी मोड़ के पास हुआ। जब कादीनगर से नैमिष की ओर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में तीन महिलाएं सवार थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क पर पलट गया। जिससे सभी सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को नैमिष स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 40 वर्षीय सुनैना नंदवंशी, पत्नी देवेंद्र नंदवंशी, निवासी मिश्रिख को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घायल महिला दीपिका (38), पत्नी जगदीप, निवासी मिश्रिख की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरी महिला को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका सुनैना नंदवंशी सियाराम बाबूराम नंद इंटर कॉलेज, कादीनगर (मिश्रिख) में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। वह सोमवार शाम विद्यालय से घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत:कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    कासगंज में अंबेडकर जयंती से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसपी ओपी सिंह का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment