Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पीएसी मध्य जोन प्रतियोगिता शुरू:6 जिलों की टीमों ने लिया भाग, लखनऊ पीएसी ने बास्केटबॉल जीता

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पीएसी मध्य जोन की अंतर वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के मैदान में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि संतोष कुमार मीना, सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी द्वारा आयोजन सचिव व सह-आयोजन सचिव के साथ रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी टीमों के मैनेजरों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रतिभागी टीमों ने मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान प्रणाम दिया और खिलाड़ियों ने खेल भावना व अनुशासन की शपथ ली। प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। देखें, 3 तस्वीरें… इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की विभिन्न वाहिनियों की टीमों ने भाग लिया है, जिनमें 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ तथा एसडीआरएफ लखनऊ शामिल हैं। खेल परिणामों में बास्केटबॉल के पहले मुकाबले में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने दमदार खेल दिखाते हुए 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा को 9–1 के अंतर से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर सहायक सेनानायक रोहित यादव व आशीष कुमार यादव, शिविरपाल राघवेंद्र, सूबेदार सैन्य सहायक आयुष राठौर, सहायक शिविरपाल अरविंद सिंह यादव सहित सभी टीम मैनेजर उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी थार:चालक समेत चार घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    अमरोहा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment