Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:ससुर-दामाद गंभीर रूप से घायल, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर; पिकअप चालक फरार

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुरकलां थाना इलाके के कन्दुनी गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कौराशा गांव निवासी इब्राहिम (50), उनकी बेटी सूबी (25) और दामाद तौफीक निवासी नकैला (थाना सकरन) किसी कार्यवश दवा लेकर बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही वे कन्दुनी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इब्राहिम और तौफीक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, सूबी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। रामपुर कलां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में तेज रफ्तार कार ने दो को मारी टक्कर:नशे में धुत चालक ने किया हादसा, राहगीरों ने की तोड़फोड़
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर प्रशासन-व्यापारी बैठक:पीएम के दौरे से पहले 22 फरवरी तक शांति की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment