Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में प्राइवेट विद्युतकर्मी की करंट लगने से मौत:11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय हादसा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    9 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे एक प्राइवेट विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लाइन मैन खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन ठीक कर रहा था। मृतक की पहचान सतनापुर गांव निवासी वीरू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाइन को दुरुस्त करने कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे वह खंभे पर ही चिपक गया और गंभीर रूप से झुलसने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगने के बाद भी काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे युवक खंभे पर ही जलता रहा। ग्रामीण बच्चन प्रसाद ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को समय रहते सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सप्लाई नहीं काटी गई। यदि समय पर बिजली बंद कर दी जाती, तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को खंभे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। परिवार और स्थानीय लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी और की जान न जाए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थानाभवन सीट पर विधायक प्रसन्न या कोई और मजबूत:सपा से शेर सिंह-सुधीर या भाजपा से सुरेश राणा में कौन पहली पसंद; बसपा से भी चुनें
    Next Article
    डीएम आवास के पास फ्रेंड्स कॉलोनी में जर्जर पोल:चोक नालियां, जर्जर पोल से हादसे का खतरा, शिकायतें अनसुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment