Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो भाई घायल:गांव के चार लोगों पर आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के बंभनपुरवा पुरवा गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, प्राइवेट फॉलोअर के रूप में कार्यरत निर्मल गुरुवार शाम मेस से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और करीब आधा दर्जन लोगों ने निर्मल पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच निर्मल का भाई सरवन भी दुकान से सामान लेने जा रहा था। जब उसने अपने भाई को घिरा देखा तो वह बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया और दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर शेखू, पीके, संजय और सुरेंद्र समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में गेहूं कटाई के बाद खेतों में लगी आग:कई गांव प्रभावित, आसमान हुआ लाल; नियम बेअसर, पर्यावरण और सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
    Next Article
    उन्नाव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा:तहसील प्रशासन ने नोटिस दिया था, स्थानीय युवक बोला आदेशो की अवेहलना हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment