Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या:घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे, पत्नी सदमे में; पुलिस ने बरामद की रिवॉल्वर

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में एक सीनियर डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। डॉक्टर ने रिवॉल्वर में एक ही गोली डाली और कनपटी पर लगाकर फायर कर दी। मौके पर डॉक्टर की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और वो दोनों ही थे। उनकी पत्नी ग्राउंड फ्लोर पर थीं। जबकि डॉक्टर फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही उनकी पत्नी ऊपर गई। लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। वह अपने बेड पर औंधे मुंह गिरे पड़े थे। पत्नी ने पड़ोसियों चिल्लाकर बुलाया। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कमरे से डॉक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना के बारे में पत्नी से पूछताछ की। पति के मौत से उन्हें इतना सदमा लगा है कि वह कुछ भी नहीं बोल रही हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। जानिए पूरा मामला… सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले डॉ. राजेंद्र चौधरी (69) (BAMS) खैराबाद में अपना निजी क्लीनिक संचालित करते थे। डॉ. चौधरी अपनी पत्नी शक्ति चौधरी (65) के साथ घर में रहते थे। दोनों के दो बेटे हैं। दोनों ही बाहर रहते हैं। शुक्रवार दोपहर यानी आज दोनों घर पर ही थे। दोपहर में दोनों ने साथ में खाना खाया, फिर डॉ. चौधरी फर्स्ट फ्लोर पर बने अपने कमरे में चले गए। जबकि उनकी पत्नी शक्ति नीचे ही कुछ काम करने लगी। दोपहर करीब एक बजे डॉ. चौधरी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुनते ही उनकी पत्नी ऊपर गईं। वहां देखा कि डॉक्टर चौधरी अपने बेड पर औंधे मुंह गिरे पड़े थे, जबकि उनके कनपटी पर गोली लगी थी। उनकी पत्नी शक्ति यह देखते ही चीख पड़ी और पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कमरे से डॉक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि घटना के बारे में पत्नी से पूछताछ की। पति के मौत से उन्हें इतना सदमा लगा है कि वह कुछ भी नहीं बोल रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इनके बेटों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा तापमान:तेज धूप से लोग परेशान, आने वाले दिनों में ऐसे ही रहेगा मौसम
    Next Article
    सुल्तानपुर में राहुल गांधी केस की सुनवाई टली:अमित शाह पर टिप्पणी का मामला, अब शनिवार को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment