Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत:बाइक से जा रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, वाहन लेकर चालक फरार

    1 hour ago

    2

    0

    सीतापुर के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम लौना निवासी 19 वर्षीय विशाल पांडे पुत्र नंद किशोर अपनी 60 वर्षीय चाची ज्ञान देवी पत्नी सुंदरलाल को बाइक से लेकर महमूदाबाद बाजार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों जैसे ही बिसवा-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित बजाज एजेंसी के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का साथ देगा मौसम:इकाना में आज RCB vs LSG; दिन में छिटपुट बारिश, क्या हो पाएगा मैच?
    Next Article
    बाराबंकी के सूरतगंज में स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर:हादसे में चालक समेत 5 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment