Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में लगी आग,VIDEO:लाई से लदे वाहन में शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रामकुंड चौराहे स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने खड़े एक छोटा पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही वाहन से तेज लपटें उठने लगीं और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार छोटा पिकअप वाहन संख्या यूपी 34 डीटी 6892 में लाई लदी हुई थी। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब वाहन को जलते देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन और उसमें लदा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक मोहम्मद सफी, निवासी वार्ड शहजानी, थाना महमूदाबाद हैं। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और मार्ग को सुचारु कराया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट अथवा किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गुफा मंदिर मेले की तैयारियां:अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया
    Next Article
    सोनभद्र एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:होली, रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment