Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में शटडाउन के बावजूद चालू हुई लाइन:संविदा लाइनमैन की मौत पर जेई समेत 2 पर केस, विभाग देगा 7.5 लाख की सहायता

    15 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में विभागीय लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि लाइनमैन विधिवत शटडाउन लेकर कार्य कर रहा था, इसके बावजूद लाइन चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर विद्युत विभाग के जेई और टीजीटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना हरगांव क्षेत्र के काजीकमालपुर उपकेंद्र के नौव्वा भेंका फीडर अंतर्गत सुजौलापुर गांव की है। 14 मई को संविदा कर्मचारी प्रवेश शर्मा ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पीलीभीत के रहने वाले थे मृतक मृतक प्रवेश शर्मा पीलीभीत जनपद के निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुरुआत में विभागीय अधिकारियों ने शटडाउन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात कही थी। जांच में सामने आई लापरवाही बाद में हुई जांच में स्पष्ट हुआ कि लाइनमैन ने विधिवत शटडाउन लेकर काम शुरू किया था। इसके बावजूद लाइन चालू हो गई। मामले को गंभीर मानते हुए मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर जेई अश्वनी कुमार और टीजीटू अर्जुन लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग देगा आर्थिक सहायता विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से 7.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुधवा में 25 गिद्धों की मौत का रहस्य सुलझा:आईवीआरआई जांच रिपोर्ट में 'कार्बोफ्यूरान' कीटनाशक से मौत की पुष्टि
    Next Article
    प्रेमिका से शादी की मांग पर युवक टावर पर चढ़ा:सुसाइड की धमकी, पांच घंटे बाद फिरोजाबाद पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment