Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तेज हवाओं से लगी भीषण आग:दो लाख की संपत्ति हुई नष्ट, तीन घर जलकर हुए खाक; ग्रामीणों ने आग बुझाई

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों घरों के छप्पर, घरेलू सामान और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गए। अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टियों और पानी के अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आसपास के अन्य मकानों को बचा लिया गया सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से देशराज रावत पुत्र महावीर, गुड्डू रावत पुत्र रामकिसुन और पुतऊ पुत्र रामकिसुन के मकानों को भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवारों के अनुसार इस घटना में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। दमकल प्रभारी विजय बहादुर यादव ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित:छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
    Next Article
    सभी शिक्षकों की जनगणना में न लगाई जाए ड्यूटी:प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment