Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर टक्कर से पिकअप चालक की मौत:नेशनल हाईवे-30 पर हादसा, बरेली निवासी युवक की 4 माह पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में कटीली के समीप नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, हादसा कटीली गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल चालक की पहचान 35 वर्षीय मुशाहिद के रूप में की, जो बरेली जिले का निवासी था। इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मुशाहिद की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही रामकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में IPL पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक अरेस्ट:पुलिस ने आरोपी के पास से स्मार्टफोन और आईडी बरामद किए
    Next Article
    सुल्तानपुर में 99 किलो गांजा बरामद:दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी में कई जिलों में देनी थी सप्लाई; बिहार से जुड़े नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment