Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत:बाइक सवार दो युवक घायल, ट्रॉली कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में जवाहरपुर–कुतुब नगर मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अर्सेनी गांव के पास बलियापुर मोड़ पर गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार तीन युवकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी समय से मार्ग किनारे खराब हालत में खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रही बाइक को ट्रॉली का अंदाजा नहीं लग सका और तेज रफ्तार में बाइक सीधे ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामकोट थाना क्षेत्र के बीहट गौर निवासी अनुज (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाइक चला रहा था। हादसे में अनुज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसी गांव के निवासी आलोक और उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पिसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने खड़ी ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर अक्सर खराब वाहन बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धागा कारोबारी से रंगदारी वसूलने वाला दरोगा गिरफ्तार:प्रयागराज में FIR रद्द कराने की कर रहे थे तैयारी, आज मेरठ लेकर पहुंचेगी पुलिस
    Next Article
    हरदोई में तालाब में डूबीं तीन सहेलियां:एक बची, दो लापता; NDRF संभालेगी खोजने का जिम्मा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment