Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत:1 युवक गंभीर, एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अटवा-बीबीपुर मार्ग पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बांकेनिया गांव निवासी विशाल (30) पुत्र महेंद्र और औरंगाबाद नौहसहरा निवासी गोविंद पुत्र सरजू की मौत हो गई। वहीं मिथुन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार विशाल बाइक से अटवा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर गोविंद और उसका साथी मिथुन सवार थे, जो अटवा से अपने गांव नौहसहरा वापस जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल और गोविंद की मौत हो गई, जबकि मिथुन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर भी विवाद सामने आया। मृतक विशाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेफर किए जाने के बावजूद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना था कि एंबुलेंस चालक आईडी जनरेट न होने का हवाला देकर मरीज को ले जाने से इंकार कर रहा था। इस बात को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस रवाना की गई। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली:महिला से चेन लूटी थी, 28 से अधिक मुकदमे दर्ज
    Next Article
    BO Collection: 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के आगे बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'बंदर', जानें तीनों फिल्मों के आंकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment