Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:घर वालों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप, भाजपा विधायक भी पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के थाना थानगांव क्षेत्र के रेतीपुरवा के निकट गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और एम्बुलेंस न उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार संवलिया गांव निवासी दिलीप पुत्र रामनरेश अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। देर से इलाज शुरू करने का आरोप स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया। दिलीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां मीना देवी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर द्वारा काफी देर तक इलाज शुरू नहीं किया गया। बाहर से दवाएं मंगवाई गईं उनका आरोप है कि आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगवानी पड़ीं, जिस पर लगभग एक हजार रुपये खर्च हुए, बावजूद इसके उनके बेटे की जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी अस्पताल पहुंचे। विधायक ने कार्रवाई की मांग की उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नरेश के खिलाफ जांच कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि यदि लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर चेयरमैन पति पर हमले का आरोप:कब्र खुदाई विवाद में व्यक्ति घायल, मोबाइल टूटा
    Next Article
    The Kerala Story 2 अब कल नहीं होगी रिलीज, केरल हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, मेकर्स को बड़ा झटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment