Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर चेयरमैन पति पर हमले का आरोप:कब्र खुदाई विवाद में व्यक्ति घायल, मोबाइल टूटा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जफराबाद में कब्र की खुदाई को लेकर हुए विवाद में नगर पंचायत चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों पर एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगा है। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत के अनुसार, यह घटना 25 फरवरी 2026 की शाम नगर पंचायत कार्यालय के पास हुई। इसमें शाह शब्बीर नामक व्यक्ति घायल हो गए और उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। शाह शब्बीर के भाई शाहनेयाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को यह शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि 25 फरवरी को नगर निवासी जुम्मन शाह का इंतकाल हो गया था। उनके लिए नगर पंचायत कार्यालय के बगल में कब्र की खुदाई की बात चल रही थी। आरोप है कि चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान अपने समर्थकों, चौकी इंचार्ज और 112 पुलिस के साथ मौके पर मौजूद थे। शाम करीब 5:45 बजे शाह शब्बीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चेयरमैन पति जेसीबी से कब्र खुदवाने की बात कर रहे थे। शाह शब्बीर ने इसका विरोध करते हुए इसे रीति-रिवाज के खिलाफ बताया। आरोप है कि इस पर चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान कथित तौर पर क्रोधित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने शाह शब्बीर को एक पुराने विवाद की याद दिलाई, जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। इसके बाद चेयरमैन पति और उनके समर्थक तारिक उर्फ बाबू खान, साहिल उर्फ पोपट उर्फ पुल्लू खान, रिजवान खान और नेहाल ने मिलकर शाह शब्बीर और उनके साथी साहिल को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शाह शब्बीर की जान बची। इस दौरान उनका फोन टूट गया और उन्हें हाथ की छोटी उंगली, पेट व पीठ में दर्द की शिकायत है। शाहनेयाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक से चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HC के आदेश पर रेलवे भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे:उन्नाव में 1000 से अधिक मकान चिह्नित, कार्रवाई की तैयारी
    Next Article
    सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:घर वालों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप, भाजपा विधायक भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment