Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में वाहन की टक्कर से 2 की मौत:मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, टक्कर से साईकिल सवार पीआरडी जवान भी घायल

    1 day ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली क्षेत्र के खानपुर सादात गांव के निकट हुआ। पीआरडी जवान रामस्वरूप (50) ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के समय मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे राकेश वर्मा (62) और रमेश चंद्र अवस्थी (68) भी इसी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर दो को मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश वर्मा और रमेश चंद्र अवस्थी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पीआरडी जवान रामस्वरूप का उपचार किया गया। दो लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पीआरडी जवान घायल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलग-अलग जन्मतिथि पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप:मऊ के अपड़ीया हरिपारा गांव में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज, SP ने दिए कार्रवाई के आदेश
    Next Article
    गोरखपुर में युवक पर चाकू-भुजाली से हमला:प्रतिमा विसर्जन में डांस करने को लेकर विवाद, 32 टांके लगे, 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment