Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:जहरीला पदार्थ खाने के बाद मुंह से निकला झाग, पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है। उसकी पत्नी आरती शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अनिरुद्ध जहांगीराबाद बाजार से घर वापस लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने अपने पास लाई एक पुड़िया में रखा सफेद पाउडर खा लिया और लेट गए। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत अत्यंत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में न्यूनतम 20, अधिकतम 36 डिग्री तापमान:AQI 121 पहुंचा; ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, सरसों की फसलें खराब
    Next Article
    लखनऊ में शादी वाले परिवारों को मिलेंगे 8 कॉमर्शियल सिलेंडर:अधिकारियों को शादी के कार्ड के साथ 250 लोगों ने भेजा आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment