Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में न्यूनतम 20, अधिकतम 36 डिग्री तापमान:AQI 121 पहुंचा; ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का, सरसों की फसलें खराब

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रात में चली ठंडी हवाओं के बाद सुबह धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 121 पर पहुंच गया है। बदलते मौसम के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। दिन चढ़ने के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। बदलते मौसम के बीच जिला संयुक्त चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन 400 नए मरीज आ रहे हैं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 250 नए मरीज दर्ज किए जा रहे हैं। ओलावृष्टि, बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियां टूट गई हैं, मक्का की फसल फट गई है और सरसों की फसल भी खराब हो गई है। किसानों के अनुसार, यह तीन महीने में कुदरत की दूसरी मार है। इससे पहले जनवरी में बारिश के कारण आलू की फसल खराब हुई थी। संभल तहसील के गांव सौंधन के किसान अमरपाल सिंह ने बताया कि उनकी 20 बीघा गेहूं और 12 बीघा मक्का की फसल तेज आंधी और बारिश से बर्बाद हो गई है। चंदौसी तहसील के गांव रटैटा निवासी किसान इस्माइल ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल मार्च में हुई बारिश से पहले ही खराब हो गई थी, और बची हुई फसल अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में डीएम ने तहसीलदार सदर का वेतन रोका:सड़क दुर्घटना मामलों में अदालती आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई
    Next Article
    सीतापुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत:जहरीला पदार्थ खाने के बाद मुंह से निकला झाग, पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment