Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर मेडिकल कॉलेज में पैर की जगह पेट का ऑपरेशन:इलाज में लापरवाही पर डीएम ने जांच समिति गठित की,गंभीर हालत में मरीज लखनऊ रेफर

    11 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के अटरिया थाना इलाके में स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों ने पैर के इलाज के बजाय मरीज के पेट का ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामला सामने आते ही परिजनों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल गेट पर देर रात धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर थाना सदना क्षेत्र की निवासी सावित्री पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मरीज की हालत और बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस दौरान जूनियर डॉक्टर अभिषेक पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। डीएम ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इस समिति में उपजिलाधिकारी सिधौली अंजलि सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार सिंह और जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनूप कुमार को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहराई से जांच कर सभी पहलुओं की पड़ताल की जाए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए। टीम को 13 अप्रैल की शाम तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा भावुक:बोलीं- बाराबंकी से रूहानी नाता, अपनों का प्यार देख मिला सुकून
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 5 ग्रामीण सड़कों को मिली मंजूरी:1.73 करोड़ से होगा निर्माण, सुगम होगा आवागमन और आर्थिक विकास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment