Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट की पंचायत में अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान:मेरठ में व्यापारी बोले- ध्वस्तीकरण के आदेश में सरकार करे हस्तक्षेप

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद से ही व्यापारियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए सेंट्रल मार्केट के व्यापारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को व्यापार बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एक आम पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहर का व्यापारी वर्ग और व्यापार संघ के अध्यक्ष पहुंचे। तमाम जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्या रखने के बाद भी कोई समाधान न होने के बाद वह कभी प्रदर्शन करते हैं तो कभी रोजी- रोटी बचाओ के बैनर लगाते हैं। लगभग 700 दुकानदारों को नोटिस सेंट्रल मार्केट में बीती 27 जनवरी को लगभग 700 दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। जिसमें 6 हफ्तों के अंदर अवैघ निर्माण पर कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद से कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें तोड़कर पीछे भी हटाई थी। सरकार को करना होगा हस्तक्षेप व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश का हम सभी सम्मान करते हैं। लेकिन यहां लाखों लोगो की रोजी- रोटी पर संकट आ गया है। इसलिए आज हम यही अपील करते है कि सरकार इसमें बीच में हस्तक्षेप करे और नियमों में बदलाव कर हमारे परिवार के जीवन की कमाई को बचाने का प्रयास करे। पहले अधिकारियों पर हो कार्रवाई संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि हम व्यावारी वर्ग की साथ हैं। आज हमारे परिवार पर यह संकट आया है। हम सरकार और माननीय न्यायालय से यह मांग करते हैं कि हमारे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करने से पहले उन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने ऐसा होने दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3.70 कुंतल गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार:उड़ीसा से लखनऊ तक फैला था अंतर्राज्यीय नेटवर्क, ट्रक और स्कॉर्पियो से होती थी सप्लाई- निगरानी
    Next Article
    कोडीन सीरप मामला: 25 हजार का इनामी अरेस्ट:74 मेडिकल स्टोर में कर रहा था सप्लाई, नशे के लिए 45 की बोतल 160 में बेचता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment