Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में धरने पर मुखिया को बोलने से रोका:धरने से लौटे सपा नेता , मुखिया गुर्जर बोले- भाजपा नेताओं का धरने पर कब्जा

    3 hours ago

    2

    0

    सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने पर सोमवार को सपा नेताओं का विरोध हो गया। यहां सपा नेता मुखिया गुर्जर, प्रदेश सचिव विपिन चौधरी और जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिद्धार्थ के साथ महिलाओं के बीच पहुंचे थे लेकिन जैसे ही एक कार्यकर्ता ने विचार रखने शुरू किए, महिलाएं विरोध में खड़ी हो गई। यह सुनकर सपा नेता मुखिया गुर्जर गुस्से से भर गए और उन्होंने धरने को भाजपा द्वारा कैप्चर करने का आरोप लगा दिया। धरने की तीन तस्वीरें देखें… एक नजर सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों आवास एवं विकास परिषद ने शास्त्री नगर क्षेत्र के 44 भूखंडों पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद चौतरफ़ा विरोध शुरू हो गया। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 15 दिन के अंदर जितने भी निर्माण है, सभी में सेट बैक की जगह को खाली कराया जाए। 16वें दिन आवास विकास खुद यह कार्रवाई शुरू कर देगी। विरोध देख वापस लौटे मुखिया गुर्जर यह पहला मौका था जब समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया गुर्जर महिलाओं के धरने पर पहुंचे। वह कार्यकर्ताओं के साथ वही एक तरफ बैठ गए। महिलाएं आवास विकास के खिलाफ नारे लगा रही थीं। इसी बीच सपा के एक कार्यकर्ता ने जैसे ही विचार रखने शुरू किए, एक महिला ने विरोध कर दिया। मुखिया गुर्जर समझाने के लिए खड़े हुए लेकिन उनकी भी नहीं सुनी गई। मुखिया बोले- धरना भाजपा ने कैप्चर किया मुखिया गुर्जर ने महिलाओं को समझने की कोशिश की कि वह राजनीति नहीं कर रहे हैं। वह व्यापारियों का दर्द बांटने आए हैं लेकिन महिलाएं कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। यह देख मुखिया गुर्जर चल दिए। उन्होंने कहा कि धरने को भाजपा के दलालों ने कैप्चर कर लिया है। जो विरोध कर रही हैं, क्या वह जवाब दे सकती हैं कि भाजपा के सांसद और विधायक कहां हैं? सचिन सिरोही को भी लोगों ने वापस भेजा धरने पर महिलाओं ने राजनीतिक मुद्दों से परहेज किया। इसी के चलते उन्होंने पहले सपा का विरोध किया। इसके बाद धरने पर पहुंचे हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को भी उन्होंने बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है। महिलाएं अपने घरों को बचाने के लिए खुद निकल पड़ी है। वह अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगी। महिलाओं की बात सुनने के बाद सचिन सिरोही वहां से निकल गए। हालांकि उनके कुछ साथी वहां धरने पर बैठे जरूर दिखे। पुलिस के आते ही शुरू हुई हनुमान चालीसा जिस जगह यह धरना चलाया जा रहा है, वहां एक बड़ा टेंट लगा चुका है। इसी टेंट के अंदर सपा नेता मुखिया गुर्जर और अन्य कार्यकर्ता की आकर बैठ गए। सभी नौचंदी थाने के SHO अनूप कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठी कुछ महिलाओं से बात की जिसके बाद सपा नेताओं का विरोध शुरू हो गया। मुखिया गुर्जर ने कहा कि भाजपा के दलाल की शह पर विरोध हुआ है। सेट बैक के मामले से बढ़ रहा आक्रोश पहले सीलिंग की कार्रवाई और अब यह सेटबैक का आदेश आने के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी कई गुना बढ़ गई है। उनका कहना है कि उनके निर्माण केवल 25 मीटर और 38 मीटर क्षेत्रफल वाले हैं। अगर सेट बैक का पालन किया गया तो क्षेत्रफल रहने लायक भी नहीं बचेगा। आज आएगी नियोजन विभाग की टीम सेंट्रल मार्केट में रहने वाले लोगों की नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। जनप्रतिनिधि अप्रत्यक्ष रूप से शासन के संपर्क में है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की नियोजन विभाग की टीम के आज मेरठ आने के संकेत मिले हैं। यह टीम मुख्य रूप से सेटबैक की स्थिति को स्पष्ट करेगी। ताकि उसी के अनुसार व्यापारी सेटबैक पर काम कर सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औड़िहार-गोरखपुर रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव:सैदपुर थाना क्षेत्र में सामान लेने बाजार गए थे, दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी
    Next Article
    UPPSC गेट पर प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन:छात्र बोले-आयोग अडानी-अंबानी जैसे बैठे हैं, बच्चे कोर्ट-कोर्ट घूम रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment