Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट प्रकरण में कपिल सिब्बल से मिले व्यापारी:दिल्ली में 40 मिनट चली वार्ता, पैरवी का दिया भरोसा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर व्यापारियों की लड़ाई अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचती नजर आ रही है। शुक्रवार को सेंट्रल मार्केट के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मुलाकात कर अपने पक्ष को विस्तार से रखा। व्यापारियों की ओर से अधिवक्ता अंजनेय सिंह और राहुल मलिक ने सिब्बल को पूरे मामले से अवगत कराया। करीब 40 मिनट तक चली इस अहम बैठक में बाजार से जुड़े मुद्दों, कानूनी स्थिति और सरकार के रुख पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में महिपाल सिंह भी शामिल रहे। अधिवक्ता अंजनेय सिंह के अनुसार, कपिल सिब्बल ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस मामले में यह हलफनामा दाखिल करती है कि वह व्यापारियों को राहत देना चाहती है, तो वे इस केस में पैरवी करने के लिए तैयार हैं। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर पिछले 8 दिनों से व्यापारी आंदोलनरत हैं, और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। अब इस मुलाकात के बाद मामला और गंभीर मोड़ ले सकता है, जिससे आने वाले दिनों में कानूनी लड़ाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ आज व्यापारियों से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भी आने की संभावना था। इसी बीच उनको नोएडा में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। वहां प्रशासन द्वारा बाहरी व्यक्तियों को व्यापारीयों के आंदोलन में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अवैध कॉलोनियों पर एमवीडीए का बुलडोजर चला:14 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, नक्शा पास नहीं था
    Next Article
    संभल में अवैध जींस प्लांट पर मजिस्ट्रेट का छापा:घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग, NOC नहीं मिलने पर बिजली काटी, 2000 जींस सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment