Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल नोएडा में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़:एटीएम धोखाधड़ी कर पैसे निकालने वाले 3 गिरफ्तार, एक घायल

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एटीएम धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शनिवार रात की है, जब बिसरख पुलिस एसकेएस तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। ग्रीन आर्च की तरफ से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सलारपुर निवासी सोहेल मलिक के रूप में हुई है। उसके दो अन्य साथी शोएब मलिक और राकेश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पेचकस, प्लास और चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ये बदमाश नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एटीएम मशीनों के कार्ड लगाने वाले स्लॉट में फेवीक्विक (एल्फी) डाल देते थे। वे मशीन पर एक पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर 'हेल्पलाइन नंबर' लिखकर चिपका देते थे। जब किसी व्यक्ति का कार्ड मशीन में फंस जाता था, तो ये बदमाश उसे गुमराह कर एक-दो बार पिन डलवाकर पिन नंबर देख लेते थे और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को कहते थे। जब कार्डधारक उस नंबर पर कॉल करता था, तो बदमाश उसे एक घंटे बाद कार्ड निकालने का आश्वासन देकर जाने को कहते थे। व्यक्ति के जाने के बाद, ये बदमाश प्लास और पेचकस की मदद से एटीएम मशीन से कार्ड निकालकर उससे पैसे निकाल लेते थे। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संघ का लक्ष्य भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना-अनिल:उन्नाव में संघ शिक्षा वर्ग का समापन, 26 जिलों के 334 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 7 जून - आपके काम की खबर:रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा का सातवां दिन, कला मंडपम में संस्कृति मंत्रालय का नाटक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment