Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत:कांवड़ लेने जा रहे 20 श्रद्धालु बाल-बाल बचे, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया

    16 hours ago

    1

    0

    सादाबाद में शुक्रवार देर रात मथुरा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच टक्कर हो गई। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़ लेने जा रहे गांव झरोठा के लगभग 20 श्रद्धालु सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित रहे। यह घटना मन्स्या के निकट हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे गांव झरोठा से कांवड़ लेने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही 20 मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। सीओ अमित पाठक ने बताया कि कोतवाली में इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालु मामूली चोटों के बाद रात में ही अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बिना रवानगी घर में घुसी पुलिस:महिलाओं से अभद्रता और एनकाउंटर की धमकी का आरोप; एडीजी ने सीओ को सौंपी जांच
    Next Article
    संभल में महिला की मौत के बाद बीमा कराया:पति ने फर्जी दस्तावेज से 5 लाख की पॉलिसी ली, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment