Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बिना रवानगी घर में घुसी पुलिस:महिलाओं से अभद्रता और एनकाउंटर की धमकी का आरोप; एडीजी ने सीओ को सौंपी जांच

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। संभल निवासी जेसीबी संचालक अहमद अनीस ने दावा किया है कि पुलिस टीम ने खनन माफिया के दबाव में बिना रवानगी उनके घर दबिश दी। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता, तोड़फोड़ और एनकाउंटर की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। अहमद अनीस, जो संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव वावई के निवासी हैं, के अनुसार घटना 10 जनवरी की है। उनका आरोप है कि फैजगंज बेहटा थाना की पुलिस टीम बिना किसी मुकदमे या जीडी में रवानगी दर्ज कराए गांव पहुंची और पहले उनके भाई के घर में घुस गई। वहां महिलाओं से गाली-गलौज की गई और सामान में तोड़फोड़ की गई। परिवार को दी गई कथित एनकाउंटर की धमकी अनीस का कहना है कि इसके बाद पुलिस टीम उनके घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर एनकाउंटर में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पैसों के विवाद से जुड़ा मामला पीड़ित के अनुसार वह पहले एक खनन कारोबारी के लिए अपनी जेसीबी किराए पर चलाते थे। 1,75,842 रुपए का भुगतान बकाया होने पर उन्होंने मशीन वापस ले ली और पैसा मांगा। आरोप है कि इसी रंजिश में पुलिस के जरिए उन पर दबाव बनाया गया कि मशीन कारोबारी के कहने पर ही चलाएं, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। CCTV फुटेज सुरक्षित होने का दावा अनीस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित होने का दावा करते हुए 10 जनवरी की रवानगी जीडी और संबंधित थानों में पुलिस टीम की आमद प्रविष्टि की जांच कराने की मांग की है। पहले भी विवादों में रह चुकी है थाना पुलिस बताया जा रहा है कि फैजगंज बेहटा थाना पुलिस पहले भी बिना रवानगी दबिश देने के मामलों में चर्चा में रही है। दो दिन पहले ही एसएसपी ने थानाध्यक्ष, दो दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित किया था। उस मामले की विभागीय जांच भी चल रही है। एडीजी ने जांच सीओ को सौंपी मामले की गंभीरता को देखते हुए रमित शर्मा, एडीजी बरेली जोन ने जांच बिसौली के क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस की कार्यशैली पर फिर खड़े हुए सवाल ताजा शिकायत के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज है और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट:श्रावस्ती में लाठी-डंडे चले, 8 घायल; छेड़छाड़ में आरोपी पक्ष और मारपीट में दोनों ओर से केस दर्ज
    Next Article
    सादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत:कांवड़ लेने जा रहे 20 श्रद्धालु बाल-बाल बचे, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment