Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध हालात में गोली लगने से बैंककर्मी की मौत:छुट्‌टी पर घर पर मौजूद था, अचानक हुआ फायर

    7 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहबुद्दीनपुर रोड पर रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था। रविवार की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर पर ही मौजूद था, तभी यह घटना हुई। गोली लगने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली और इसके पीछे क्या कारण था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं, जैसे दुर्घटना, आत्महत्या या किसी साजिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग से सूचना मिली थी कि गोली लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और उसे लग गई। इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनेश शर्मा बोले- भाजपा बंगाल में ममता की मनमानी रोकेगी:शामली में कहा- महिला आरक्षण विधेयक विकसित भारत का अगला पड़ाव
    Next Article
    प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजे, अमृतसर में शूटिंग कर रहीं थी; 12 दिन में दूसरी बार आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment