Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनेश शर्मा बोले- भाजपा बंगाल में ममता की मनमानी रोकेगी:शामली में कहा- महिला आरक्षण विधेयक विकसित भारत का अगला पड़ाव

    9 hours ago

    2

    0

    शामली में यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की मनमानी पर भाजपा द्वारा रोक लगाने का दावा किया है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को विकसित भारत की यात्रा का अगला पड़ाव भी बताया। डॉ. शर्मा शामली जिले के गांव जसाला में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से देश की 50 प्रतिशत आबादी को लाभ मिलेगा। इससे महिलाओं में उत्साह है और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। डॉ. शर्मा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस अच्छे कार्य में भी अड़ंगा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी और वह सब समझ चुकी है। उन्होंने दोहराया कि महिला आरक्षण विधेयक विकसित भारत के निर्माण में एक बड़ा कदम साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र में पत्नी से झगड़ पति ने किया सुसाइड:मारपीट के बाद शिकायत करने थाने गई महिला, वापस लौटी तो फंदे से लटका मिला
    Next Article
    संदिग्ध हालात में गोली लगने से बैंककर्मी की मौत:छुट्‌टी पर घर पर मौजूद था, अचानक हुआ फायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment