Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जला प्रेमी युगल:​अलीगढ़ कोतवाली नगर के तुर्कमान गेट पर मकान में हुई घटना, युवक की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के तुर्कमान गेट पर मंगलवार को एक घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी-प्रेमिका बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में मिले। घटना में प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ​पति के कारखाने में काम करता था युवक मृतक की पहचान फरमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है और फरमान उसके पति के कारखाने में ही काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। मंगलवार को दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गए। ​फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्मदाह का मामला है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व बृजभूषण सिंह ने अधिकारियों के इस्तीफों को बताया 'नौटंकी':गोंडा में पूर्व PCS अलंकार-अयोध्या डिप्टी कमिश्नर पर कहा- ऐसे लोग नौटंकीबाज और फ्राडिया हैं
    Next Article
    ललितपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज-डॉक्टर के बीच मारपीट:डॉक्टर का हाथ फ्रैक्चर, वार्ड बॉय घायल; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment