Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व बृजभूषण सिंह ने अधिकारियों के इस्तीफों को बताया 'नौटंकी':गोंडा में पूर्व PCS अलंकार-अयोध्या डिप्टी कमिश्नर पर कहा- ऐसे लोग नौटंकीबाज और फ्राडिया हैं

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिए गए एक बयान में पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफों को 'नौटंकी' और 'फरेब'बताया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री द्वारा शंकराचार्य और यूजीसी के समर्थन में दिए गए इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब 'नौटंकी' बनने के लिए किया जा रहा था।उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निहोत्री विधायक बनना चाह रहे थे और इस तरह की 'नौटंकी' पहले भी कई बार देखी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति के चुनाव लड़ने या इस्तीफा देने से समाज पर कोई खास असर नहीं पड़ता।अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफे और फिर उसे वापस लेने के मामले पर भी बृजभूषण ने अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत कुमार सिंह भी 'नौटंकी' कर रहे थे। बृजभूषण ने उनके आंसू बहाने को भी 'फरेब' बताते हुए कहा कि ऐसे लोग केवल अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जब मामला बिगड़ गया तो इस्तीफा वापस ले लिया गया,यह सब 'नौटंकी' का हिस्सा है। उन्होंने किसी भी समर्थन के पैमाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई मशीन हो तो ऑपरेशन करके देख लिया जाए,कोई किसी का समर्थन नहीं कर रहा था। उन्होंने चुनौती दी कि अगर उनके दावे गलत साबित हों तो उन्हें सजा दी जाए,क्योंकि यह सब प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब एक सांसद ने सोनिया गांधी के समर्थन में अपने सिर पर पिस्तौल रख ली थी कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया तो वह खुद को मार लेंगे। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि सोनिया गांधी भी हैं और वह सांसद भी हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यह बयान बीते शनिवार, 21 फरवरी को एक इंटरव्यू के दौरान दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    26 फरवरी को लखनऊ नहीं आएंगी फरक्का समेत 4 ट्रेनें:व्यासनगर–काशी रेलखंड पर ब्लॉक रहेगा, कई गाड़ियां दूसरे रूट से चलेंगी
    Next Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जला प्रेमी युगल:​अलीगढ़ कोतवाली नगर के तुर्कमान गेट पर मकान में हुई घटना, युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment