Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप:बाराबंकी में शिकायतकर्ता डीएम दरबार पहुंचे, निष्पक्ष जांच की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील स्थित नगर पंचायत सिद्धौर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सिद्धौर के वार्ड लम्बौआ निवासी अक्षय कुमार पाण्डेय ने वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत पर तालाब और बंजर भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए शिकायतकर्ता ने अब जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता अक्षय पाण्डेय के अनुसार, उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तालाब और बंजर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची राजस्व और नगर पंचायत की टीम को अवैध निर्माण मिला भी, लेकिन जांच रिपोर्ट में इसे 'पुरानी आबादी' दिखाकर क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया। अक्षय पाण्डेय का दावा है कि लेखपाल और स्थानीय प्रशासन चेयरमैन प्रतिनिधि के प्रभाव के चलते उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और स्थल मेमो में गलत तथ्य दर्ज किए गए हैं। मामले में तब नया मोड़ आया जब शिकायतकर्ता ने हैदरगढ़ एसडीएम से मुलाकात की। आरोप है कि एसडीएम कार्यालय में उन्हें बताया गया कि उक्त भूमि पर पहले से कई मकान बने हैं, इसलिए कार्रवाई संभव नहीं है। इस विरोधाभासी जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर अक्षय पाण्डेय ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने किसी दूसरी तहसील की टीम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी जमीनों पर प्रभावशाली लोगों के कब्जे इसी तरह जारी रहे, तो भविष्य में जनहित की योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में संविदा सफाईकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन:पीएफ का पैसा न मिलने पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी, सफाई न करने की दी चेतावनी
    Next Article
    प्रयागराज में दो बाइक चोर गिरफ्तार:धूमनगंज पुलिस ने सुबेदारगंज रोड से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment