Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में संविदा सफाईकर्मियों का जोरदार प्रदर्शन:पीएफ का पैसा न मिलने पर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी, सफाई न करने की दी चेतावनी

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका में कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें वर्षों से लंबित भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का आरोप है कि वर्ष 2011 से 2026 तक उनकी भविष्य निधि की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने और लिखित ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पूर्व में ज्ञापन देकर तय समय सीमा के भीतर भुगतान की मांग की थी, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ठेका कर्मचारियों का कहना है कि भविष्य निधि उनका अधिकार है, जो उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है। इसके बावजूद इतने लंबे समय तक भुगतान न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों ने चेतावनी के साथ अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है, लेकिन यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरबंश मोहाल में साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा:पत्नी बोली- थानेवाले बिक गए, बेटी की शादी है, इंसाफ दिला दो... ड्राइवर अरेस्ट
    Next Article
    सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप:बाराबंकी में शिकायतकर्ता डीएम दरबार पहुंचे, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment