Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल:4 थानाध्यक्ष समेत 9 निरीक्षक-उप निरीक्षकों का तबादला

    7 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत चार थानाध्यक्षों सहित कुल नौ निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, प्रभारी जनपदीय साइबर सेल के पद पर तैनात निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को अब थाना सिद्धार्थनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे दुर्गा प्रसाद को थाना देबरुआ की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम थाना में तैनात निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्रभारी जनपदीय साइबर सेल नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाना के ही एक अन्य निरीक्षक अरुण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समयमाता बनाया गया है। थानाध्यक्ष कठेला समयमाता रहे उप निरीक्षक अभय सिंह को थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जोगिया उदयपुर की थानाध्यक्ष रहीं महिला उप निरीक्षक मीरा चौहान को अब एंटी रोमियो सेल का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी एंटी रोमियो सेल रहीं महिला उप निरीक्षक शाइस्ता को थाना सिद्धार्थनगर भेजा गया है। थानाध्यक्ष देबरुआ रहे उप निरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रभारी सर्विलांस सेल के पद पर तैनात उप निरीक्षक हरेन्द्र चौहान को साइबर क्राइम थाना में नई तैनाती मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फेरबदल से थानों और विशेष इकाइयों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर DGGI की छापेमारी:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से दस्तावेज जब्त, संचालक हिरासत में
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट गिरा:डेविड के बाद मैक्सवेल आउट; श्रीलंका के दुशन हेमंथा को तीसरा विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment