Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 14.52 लाख पौधरोपण का लक्ष्य:हर पंचायत में हरियाली का संकल्प, प्रशासन की तैयारी तेज

    2 hours ago

    1

    0

    जिले को हरा-भरा और पर्यावरणीय रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। जिले की 1136 ग्राम पंचायतों में कुल 14,52,879 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय कर दिया गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इस बार पौधरोपण अभियान को केवल संख्या तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे स्थायी हरित विकास से जोड़ा जाएगा, जिसमें पौधों के संरक्षण, सिंचाई और उनके जीवित रहने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी विकास खंडों—इटवा, नौगढ़, बांसी, जोगिया, खेसरहा, शोहरतगढ़, बढ़नी, डुमरियागंज और मिठवल—के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पौधरोपण के लिए स्थानों का चयन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सावधानीपूर्वक किया जाए, ताकि अधिकतम पौधे जीवित रह सकें। इस अभियान को तकनीक से भी जोड़ा गया है। पौधरोपण प्रबंधन प्रणाली और नर्सरी प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर सभी आंकड़े अपलोड किए जाएंगे। इससे हर पौधे की संख्या, स्थान और उसकी स्थिति की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन एवं वन्यजीव विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय नर्सरियों के साथ-साथ निजी नर्सरियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि समय पर लक्ष्य पूरा हो सके। स्थानीय जलवायु के अनुकूल और उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाने पर विशेष जोर रहेगा। प्रशासन ने ग्राम प्रधानों, पंचायत कर्मचारियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन और उद्यान विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए सामाजिक वानिकी प्रभाग से निरंतर संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया है। उपायुक्त मनरेगा संदीप सिंह ने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और आने वाले समय में सिद्धार्थनगर एक आदर्श हरित जनपद के रूप में उभरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमुख सचिव ने ऊसर भूमि सुधार कार्यों का निरीक्षण किया:हरदोई में अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
    Next Article
    संभल में धूप से गर्मी बढ़ी, AQI 151 दर्ज:अधिकतम 36 डिग्री, अस्पतालों में मरीज बढ़े, फसलें बर्बाद, किसान रात में निकाल रहे गेहूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment