Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:फजीहतवा पुल पर सड़क हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

    4 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क हादसे में सूपा बक्शी निवासी कमल चंद्र (लगभग 45 वर्ष) की मौत हो गई। यह घटना फजीहतवा पुल पर हुई, जहां एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कमल चंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, कमल चंद्र अपने निजी कार्य से फजीहतवा पुल पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्हें इतनी गंभीर चोटें आई थीं कि उनके बचने की संभावना न के बराबर थी। हादसे की सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायल कमल चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फजीहतवा पुल बांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जोगिया कोतवाली उपनिरीक्षक अवधेश यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है और बांसी पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। घटनास्थल बांसी कोतवाली क्षेत्र में आता है। घटनास्थल पर अनिल मोहन, ज्ञानू, बरसाती सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की:चित्रकूट में 15 दिन में लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    दैनिक भास्कर में चल रहे सर्वे की लोगों में चर्चा:विडियों बनाकर लोग सोशल मीडिया पर कर रहे चर्चा, सर्वे में आप भी भाग लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment