Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में भाजपा ने घोषित किया नया जिलाध्यक्ष:दीपक मौर्य को सौंपी कमान, जिला स्तर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक मौर्य लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्हें एक सक्रिय व समर्पित जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। प्रदेश नेतृत्व ने उनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। संगठन सशक्तिकरण की रणनीति भाजपा प्रदेश नेतृत्व इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दे रहा है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर जोर दे रही है। सिद्धार्थनगर में दीपक मौर्य की नियुक्ति को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। जिम्मेदारी निभाने का भरोसा जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद दीपक मौर्य ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में UKG का छात्र 7 घंटे बस में बंद:बस खराब हुई तो उसी में छोड़ा, ट्रांसपोर्टर-कर्मचारी निलंबित; एमिटी इंटरनेशनल स्कूल का मामला
    Next Article
    बदायूं में तीन सटोरिए गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद:सदर कोतवाली पुलिस ने जुआ निवारण अधिनियम के तहत की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment