Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में बोर्ड परीक्षार्थियों को साइबर ठग बना रहे निशाना:नंबर बढ़ाने का लालच देकर कर रहे ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को साइबर ठग निशाना बना रहे हैं। इन परीक्षार्थियों को फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें ठग खुद को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का कर्मचारी या कंप्यूटर ऑपरेटर बताकर अंक बढ़ाने का लालच दे रहे हैं। ठग छात्रों को फोन कर दावा करते हैं कि वे उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में अंक बढ़वा सकते हैं। इसके लिए वे प्रथम श्रेणी के लिए 5500 रुपये और द्वितीय श्रेणी के लिए 2500 रुपये की मांग कर रहे हैं। कॉल करने वाले छात्र-छात्राओं पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बनाते हैं और उनसे व्यक्तिगत जानकारी भी साझा करने को कहते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। डुमरियागंज के छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बोर्ड कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेहतर अंक दिलाने का आश्वासन दिया। एक छात्रा नेहा सिंह (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनसे भी पैसे की मांग की गई और तत्काल भुगतान करने को कहा गया। इंटरमीडिएट के छात्र रोहित मिश्रा के अनुसार, कॉल करने वाला व्यक्ति बहुत विश्वास के साथ बात करता है और सरकारी कर्मचारी होने का दावा करता है, जिससे कई छात्र भ्रमित हो रहे हैं। कुछ मामलों में छात्र ठगी का शिकार भी हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा के अंकों में किसी भी प्रकार का बदलाव फोन कॉल के माध्यम से संभव नहीं है। यह पूरी तरह से साइबर ठगी का मामला है। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें। यदि इस तरह का फोन आता है, तो तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख रुपये चोरी:वृद्ध को बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
    Next Article
    आज रद्द रहेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस:आनन्द बिहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन जुलाई तक चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment