Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में डीआईजी संजीव त्यागी ने शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया:थाना-सीओ कार्यालय की व्यवस्था परखी, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    4 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में बस्ती परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्यागी ने शुक्रवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद थे। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई और अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। डीआईजी ने सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दफ्तर के कामकाज, विभिन्न रजिस्टरों और रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। इसमें अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर और एसआर रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेख शामिल थे। निरीक्षण में कई कमियां पाए जाने पर डीआईजी ने नाराजगी व्यक्त की और सभी प्रविष्टियों को तत्काल अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया। डीआईजी ने फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, कार्यालय की नियमित साफ-सफाई और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही, तकनीक का अधिकतम उपयोग करने और ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने की बात कही। इसके बाद डीआईजी थाना शोहरतगढ़ पहुंचे। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, बंदीगृह, आगंतुक कक्ष और मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े मुकदमाती और लावारिस वाहनों की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें जल्द हटाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आरोप पत्र समय पर न्यायालय में दाखिल करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का कार्य सराहनीय पाया गया। महिला सुरक्षा और जागरूकता के प्रति टीम की सक्रियता पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने टीम को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल गिरि बने काली माता मंदिर के महंत:जूना अखाड़े ने कीं नए महंतों की नियुक्तियां;प्राचीन सिद्ध पीठ के महंत हितेश्वर गिरि होंगे
    Next Article
    लखीमपुर में अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा:शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे, 10 कदम की दूरी पर अलग गिरा पैर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment