Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कार-बाइक की टक्कर, दंपती की मौत:कार पलटी, ड्राइवर फरार; बाजार जाते समय हुआ हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के जोगिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा सूपा चौराहा के पास रविवार दोपहर में हुई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभालकर एम्बुलेंस की मदद से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बांसी थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्रा (50) और उनकी पत्नी सरिता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक रागिनी सोनकर बोलीं- काम के नंबर जनता देगी:कहा- मछलीशहर में आई हॉस्पिटल बन रहा, सपा सरकार आने पर शिक्षामित्रों को सूत समेत पैसा देंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में दबंगों ने की महिला की पिटाई:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो छेड़खानी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment