Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण का अभियान:महिला थाने में छात्राओं को दी सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर क्राइम की जानकारी

    2 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महिला थाना सिद्धार्थनगर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और सदर क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान ने पर्यवेक्षण किया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें थाने के रजिस्टर, सीसीटीएनएस प्रणाली और साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। छात्राओं को महिला एवं पुरुष बंदी गृह तथा मिशन शक्ति केंद्र का भी भ्रमण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने महिला और बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं। साथ ही 112 पुलिस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आध्यात्मिक स्वास्थ्य से सशक्त होगा परिवार, जीएसवीएम में विशेष सत्र:“माँ की साधना, शिशु की सम्पन्नता” विषय पर 100 नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ
    Next Article
    चित्रकूट में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, मां बोली दामाद के अवैध संबंध थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment