Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, मां बोली दामाद के अवैध संबंध थे

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिले के नए गांव पुरवा में 23 वर्षीय रोहिणी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। रोहिणी की शादी जून 2023 में कैलाश के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी है। मृतका के पिता नंदकिशोर, जो रायपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर थाना कर्वी के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका की मां के अनुसार, रोहिणी ने कई बार अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों की शिकायत की थी। साथ ही सास-ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी बताई थी। घटना की जानकारी परिवार को तब मिली जब अस्पताल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने सूचित किया। ससुराल पक्ष ने मृतका के परिवार को कोई सूचना नहीं दी थी। हालांकि, मृतका के ससुर ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें बहू-बेटी के किसी झगड़े की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण का अभियान:महिला थाने में छात्राओं को दी सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर क्राइम की जानकारी
    Next Article
    डंडा लेकर किसानों ने घेरा लखनऊ DM ऑफिस:बैलगाड़ी पर सवार होकर जोरदार प्रदर्शन, बोले- LDA ने श्मशान स्थल पर कब्जा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment