Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा:कोडीन सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार, नेपाल करते थे सप्लाई

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार, 15 फरवरी को नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप, 160 कैप्सूल स्पास-प्रॉक्स, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा भारतीय और नेपाली मुद्रा समेत कुल 18,305 रुपये बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम भरमी-पननी मार्ग पर सड्डा मोड़ के पास संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पननी की ओर से आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। नेपाल ले जाकर बेचने की थी योजना तलाशी के दौरान युवकों के पास रखे एक गत्ते के डिब्बे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और स्पास-प्रॉक्स कैप्सूल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी इमरान पुत्र अनवर अली और नेपाल के रुपनदेही जिले निवासी सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नशीली दवाएं चैनपुर निवासी विजयशेखर यादव ने उपलब्ध कराई थीं। दवाओं को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने विजयशेखर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में एसएसबी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सर्वेश यादव और चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस व एसएसबी के अन्य जवान शामिल रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में प्रदूषित जल आपूर्ति पर प्रदर्शन:बुंदेलखंड विकास सेना ने इंदौर जैसी घटना की आशंका जताई, नालियों का पानी छोड़े जाने का आरोप
    Next Article
    डॉ. आमिना सुल्तान का UPSC सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज में चयन:हरदोई की बेटी ने देशभर के उम्मीदवारों को पछाड़कर हासिल किया मुकाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment