Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. आमिना सुल्तान का UPSC सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज में चयन:हरदोई की बेटी ने देशभर के उम्मीदवारों को पछाड़कर हासिल किया मुकाम

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई की डॉ. आमिना सुल्तान जैदी का चयन यूपीएससी (UPSC) केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में हुआ है। पिहानी कस्बे के फाटक निवासी सैयद अली नवाब जैदी की पुत्री डॉ. आमिना का चयन जनरल श्रेणी के उन चार उम्मीदवारों में शामिल है, जिन्होंने देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के अभ्यर्थियों को पीछे छोड़कर यह सफलता हासिल की है। डॉ. आमिना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरदोई के सेंट जेम्स स्कूल से प्राप्त की थी, जहाँ वह वर्ष 2004 में हाईस्कूल की जिला टॉपर रही थीं। इसके बाद उन्होंने एएमयू (AMU) अलीगढ़ से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की। उन्होंने बिना किसी महंगे कोचिंग या ट्यूशन के, केवल स्वाध्याय और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। डॉ. आमिना के पति सैयद वासिफ हैदर दिल्ली में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. आमिना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और पिता से मिली परिश्रम की प्रेरणा को दिया। पिहानी की बालिकाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का रास्ता केवल शिक्षा से होकर जाता है। उन्होंने जोर दिया कि सुविधाएं कम होने पर भी यदि ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई की जाए, तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट जेम्स स्कूल के फादर लैंसी रेगो, शिक्षक जो जो पैकड़ा और संजय शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा:कोडीन सिरप व कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार, नेपाल करते थे सप्लाई
    Next Article
    शादी में टेंट लगा रहा था चचेरा-भाई...करंट लगने से मौत:गाजीपुर में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा, परिवार में मातम छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment