Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में राजगुरुसुखदेव सभागार का भूमि पूजन:अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन प्रांगण में बुधवार को “राजगुरुसुखदेव सभागार” के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिला पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह सभागार कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही की विधायक निधि से बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अगुवाई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने की। इस दौरान सिडको के जेई भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में गंगाराम पांडे, परमात्मा प्रसाद मिश्रा, नजीर मलिक, विजय कुमार उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, रमेश पांडे, अनिल विश्वकर्मा, शेखर सिंह, कन्हैया पांडे, चंद्र भूषण मिश्रा, विनायक मिश्रा, विनोद शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, सच्चिदानंद झा, दिव्य प्रकाश शुक्ला, इंदु कुमार सिंह, देवानंद श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, नागेंद्र पांडे, अरुण तिवारी, प्रशांत मिश्रा, पवन चंद्र शुक्ला, नरेंद्र भार्गव और प्रमोद दुबे सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि “राजगुरुसुखदेव सभागार” का निर्माण बार एसोसिएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह सभागार अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी होगा, विशेषकर महिला अधिवक्ताओं को ध्यान में रखते हुए इसे मातृशक्ति को समर्पित किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने इसे बार एसोसिएशन के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि संगठन निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और यह सभागार भविष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। अंत में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सभी अधिवक्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से सभागार का निर्माण आगामी दो माह के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमोद कुमार सिंह, अनूप दुबे और बद्री वाल्मिक सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज के वन माता मंदिर में मूर्ति तोड़ी गईं:ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली
    Next Article
    जिसका कंकाल मिला, वह मानसिक रोगी थी:मेरठ में 4 महीने तक घर में रहा शव, पिता ने मौत को छिपाया, पुलिस के हाथ लगे बीमारी के सुबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment