Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर महिला थाना ने 12 परिवारों में कराई सुलह:मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग से दूर हुए मनमुटाव

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में महिला थाना की सराहनीय पहल से 12 परिवारों में फिर से खुशियां लौट आई हैं। 3 मई को महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग के माध्यम से इन दंपतियों के बीच के मनमुटाव को दूर किया गया और उन्हें एक साथ विदा किया गया। इस प्रयास ने न केवल बिखरते परिवारों को टूटने से बचाया, बल्कि समाज में आपसी संवाद और समझदारी की एक मिसाल भी पेश की। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मिलकर सभी मामलों को गंभीरता से सुना और धैर्यपूर्वक काउंसलिंग की। लंबे समय से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे ये परिवार एक बार फिर साथ रहने को राजी हुए। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क और काउंसलिंग टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें महिला हेड कांस्टेबल रीना रावत, महिला आरक्षी संगीता गौतम और महिला आरक्षी रीना का विशेष योगदान रहा। काउंसलिंग के बाद जिन 12 परिवारों को एक साथ विदा किया गया, उनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के दंपति शामिल थे। इनमें रीमा पत्नी अवधेश (घुघुलिया, थाना उसका बाजार), सुनीता पत्नी जोखन (सेखुई ताल, थाना भवानीगंज), नाजमा पत्नी अजहरुद्दीन (कोईलहवा टोला नरायनपुर, थाना मोहाना), सकीना पत्नी फिरोज (बारिकपार, थाना मिश्रौलिया), लीलावती पत्नी शब्बू (मनोहरापुर, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर), राधिका लोधी पत्नी गणेश लोधी (कोयरी दतरेगवा, थाना उसका बाजार), निशा पत्नी अनिल (परसा सुकुरूल्लाह, थाना उसका बाजार), अभियन्ता पत्नी विद्यासागर (बर्नपुर बनियाभारी, थाना कपिलवस्तु), शरवरजहा पत्नी वसीम (अहिराडीहा, थाना भवानीगंज), पूजा पत्नी राजू (टेकनार, थाना चिल्हिया), यासमीन पत्नी तबारक (खजुरिया रोड, थाना व जनपद सिद्धार्थनगर) तथा सरिता पत्नी सूरज (सकतपुर हैय्या, थाना बांसी) प्रमुख हैं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी सहमति से कराया जा सके और परिवार टूटने से बचें। उन्होंने जोर दिया कि संवाद और समझदारी से हर समस्या का हल संभव है, जिसके लिए एक सकारात्मक पहल की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के बाद पति फंदे से लटका:प्रयागराज में भाई बोला- बहन को गला दबाकर मार डाला, बच्चे जगाने पहुंचे तो पता चला
    Next Article
    हरदोई में दीवार गिरने से युवक की मौत:आंधी-बारिश के दौरान आंगन का सामान समेटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment