Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या के बाद पति फंदे से लटका:प्रयागराज में भाई बोला- बहन को गला दबाकर मार डाला, बच्चे जगाने पहुंचे तो पता चला

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह दादी के पास सो रहे बच्चे जब पापा को जगाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर दादी के साथ आसपड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो लोगों ने देखा पत्नी पूर्णिमा (34) की डेडबॉडी जमीन पर पड़ी थी जबकि पति अनिल तिवारी (36) की डेडबॉडी छत पर लगे लोहे के चुल्ले से लटक रही थी। घटना की सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए कौंधियार के गढ़वा गांव में अनिल तिवारी अपने परिवार के साथ रहते थे। पत्नी पूर्णिमा और 3 बच्चे भी साथ रहते थे। अनिल की के पिता स्व. तीरथ प्रसाद तिवारी नहीं रहे। जबकि मां उनके साथ ही रहती है। ग्रामीणों ने बताया- अनिल तिवारी उर्फ बबुआन की शादी 2014 में कुकुढ़ी गांव निवासी त्रिवेणी प्रसाद मिश्र की पुत्री पूर्णिमा से हुई थी। उनके तीन बच्चे अवनी, अनिका और रौनक हैं। ग्रामीणों ने बताया- पत्नी पूर्णिमा के पिता मुंबई में वाचमैन का काम करते हैं। वह अधिकतर समय वहीं रहती थी। हालांकि अभी वह यहीं पति के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने कहा- कुछ साल पहले पूर्णिमा के पिता ने अपनी जमीन बेचकर दामाद को बोलेरो कार दिलवाई थी। अनिल उसी गाड़ी को चलाता था। लेकिन नशे की लत और जुआ खेलने के चलते कर्ज में डूब गया था। शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और रविवार सुबह दोनों की कमरे में लाश मिली। भाई बोला- बहन की हत्या की गई, पुलिस ने भी लापरवाही की मृतका पूर्णिमा के भाई राहुल मिश्रा ने कहा- दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। नशे के चलते वह अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। चार दिन पहले कौंधियारा थाने में हमने लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाई ने कहा- बहन पूर्णिमा को जहर देकर मारा गया है उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसका गला दबाया गया। इसके बाद सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया। मरने के बाद मृतक की शिकायत भी आई सामने मरने के बाद अनिल तिवारी का पुलिस को दी गई लिखित शिकायत भी सामने आई है। इसमें उसने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को अज्ञात लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से बहका रहे थे तथा अश्लील बातचीत कर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि 11 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। अनिल तिवारी ने अपने पत्र में यह भी लिखा था कि 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने थाना कौंधियारा में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा केवल पूछताछ कर उनकी पत्नी को मायके भेज दिया गया और कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- बीजेपी डरा कर चुनाव लड़ती है:स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं
    Next Article
    सिद्धार्थनगर महिला थाना ने 12 परिवारों में कराई सुलह:मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग से दूर हुए मनमुटाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment