Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर महिला थाना ने जोड़े 7 परिवार:काउंसलिंग के बाद दंपतियों का मनमुटाव दूर हुआ, एक साथ रहने को हुए तैयार

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर महिला थाना ने पारिवारिक विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार, 1 मार्च को थाना परिसर में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान सात ऐसे दंपतियों को फिर से एक साथ लाया गया, जो अलग होने की कगार पर थे। आपसी मनमुटाव और तनाव से जूझ रहे इन जोड़ों को समझाइश दी गई। काउंसलिंग के बाद सभी दंपतियों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। एक ही दिन में सात परिवारों का दोबारा मिलना महिला थाना की इस पहल का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान काउंसलिंग के लिए जिन दंपतियों के मामले सुने गए, उनमें सकीना पत्नी बहाव (डुमरिया लाल, मिश्रौलिया), खुशबू भट्ट पत्नी सरयू (भटपुरवा, शिवनगर डिड), मदीना पत्नी गुलाम हुसैन (हटवा, शोहरतगढ़), राजकुमारी पत्नी सूर्य प्रकाश (शंकरपुर, सोनहा, बस्ती), अंजनी पत्नी अशोक (रसूलपुर, मोहाना), किरण पत्नी विजय (बेलवा, खेसरहा) और हसीना पत्नी अमीर शाह (कछुलिया, उसका बाजार) शामिल थे। इन सभी मामलों में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद, आपसी गलतफहमी और संवाद की कमी मुख्य कारण के रूप में सामने आई। काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों को रिश्ते का महत्व समझाया और आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने की सलाह दी। परिवार और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, दंपतियों ने अपने मतभेद खत्म करने पर सहमति जताई। काउंसलिंग के बाद सभी सातों जोड़ों ने साथ रहने का निर्णय लिया और एक-दूसरे के प्रति भरोसा व्यक्त किया। इसके उपरांत सभी को उनके परिजनों के साथ महिला थाना से विदा किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता गौतम, प्रगति राय और शिवानी सिंह ने मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे टूटते परिवारों को नई जिंदगी मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PWD एक्सईएन पर ग्रामीण को धमकाने का आरोप:गोंडा में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment